Close

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया

 

गरियाबंद। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यो के द्वारा 18 जनवरी को अपने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि को विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया। विश्व के पांचों महाद्वीपों में 137 देशों में फैले अपने 8500 (साढ़े आठ हजार) से भी अधिक सेवा केन्द्रों में इस अलौकिक संस्थान के दस लाख सदस्य आज सारा दिन आत्म चिन्तन (योग) में और राजयोग के अभ्यास के द्वारा समग्र विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाया गया।

यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर आयोजित किया गया। जिनके स्वरूप में गुरुवार को गरियाबंद में श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन शिव शक्ति भवन देवभोग रोड में स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी में प्रात: काल से ही प्रार्थना सभाओं का दौर प्रारम्भ रहा जिसमे आज ब्रह्माबाबा को श्रद्घाजंलि अर्पित किया गया, एवं परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया। जिसके व्यापक स्तर पर श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन रखा गया जिसमें भाग लेने के लिए शहर के सभी वर्गों के भाई बहन गरियाबंद के सेन्टर शिव शक्ति भवन में श्रद्धा अर्पित किया गया।

ब्रह्माकुमारी संस्थान संचालिका ब्रम्हाकुमारी बहन बिंदु के माध्यम से बताया गया कि आज के दिन 18 जनवरी 1969 को पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने सम्पूर्ण अवस्था को प्राप्त कर पार्थिव देह का त्याग किया था। इसलिए यह दिवस समग्र मानव जाति के लिए दिव्यता सम्पन्न जीवन बनाने का सन्देश लेकर आता है।

विश्व में शान्ति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संगठन ने आज सारे संसार में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सारे विश्व में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1981 में विश्व शान्ति दूत पदक प्रदान कर भी सम्मानित किया है।
इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी गीता बहन सहित गंगा सागर दीवान, लाल सिंग दीवान, हरीश भाई ठक्कर, जीवन एस साहू, गोरेलाल सिन्हा, राधेश्याम सोनवानी, हिमांशु संगानी, प्रदीप बराई, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, ताकेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

scroll to top