Close

छत्तीसगढ़ से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस ने संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। जिसे देखते हुए कांग्रेस ने संचालन के लिए संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा के शुरुआत के साथ ही आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। दीपक बैज ने असम सरकार पर तंज कसते हुए कसते हुए कहा कि वहां गुंडा राज चल रहा है।

 

वहां के गुड़ा तत्वों से कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमला किया जा रहा है। असम के सीएम को लेकर बैज ने कहा कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को मुख्यमंत्री बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे है। बैज ने कहा कि जो यात्रा इनते शांतिपूर्ण तरीके से मणिपुर, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश से गुजरी उन्हें असम में इस यात्रा से आशांति लगना भाजपा के डर को बताता है।

 

scroll to top