Close

24 घंटे में सोमाली समुद्री डाकुओं से प्रभावित दूसरा जहाज बचाया गया,भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन

नेशनल न्यूज़। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने आज एक बडे़ ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया।

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सुमित्रा ने अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाकर एक महत्वपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जो सशस्त्र समुद्री लुटेरों से भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि कोच्चि के तट से लगभग 800 मील दूर चलाए गए इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो की सक्रिय भागीदारी शामिल थी।

भारतीय रक्षा अधिकारी ने बताया कि नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र के चारों ओर तैनात हैं।

 

scroll to top