Close

आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा किया है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की खुदरा कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गई. कीमतों को 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 87.30 रुपये हो गई है वहीं डीजल के दामों में भी 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं.

आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश:  इस प्रकार हैं.

शहर              पेट्रोल (प्रति रुपये लीटर)          डीजल (प्रति रुपये लीटर)         

दिल्ली                        87.30                                                 77.48

कोलकाता                 88.63                                                 81.06

मुंबई                         93.83                                                  84.36

चेन्नई                         89.70                                                   82.66

बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नहीं दरें लागू भी हो जाती हैं. गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के प्राइस में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और कई अन्य चीजें जोने के बाद इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है.

वहीं इन्ही मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियों का होता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें एसएमएस के जरिए भी जानी जा सकती हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है. ये आपको आसानी से आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाता है.

scroll to top