Close

पीएम मोदी ने त्रिपुरा में फूंका चुनावी बिगूल, रैली में कहा- राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी

त्रिपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के अंबासा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि विकास का इंजन रुकना नहीं चाहिए। राज्य में अब पिछड़ापन नहीं है। हमारे पास माता, बहनों का आर्शीवाद है।
त्रिपुरा के अंबासा में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब, राज्य में महिला सशक्तिकरण है और जीवनयापन करना आसान है।

पीएम मोदी ने कहा कि, दशकों तक कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन ने त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली। भाजपा सरकार त्रिपुरा में विकास लाई। हिंसा अब त्रिपुरा की पहचान नहीं रही। बीजेपी ने राज्य को भय और हिंसा से मुक्त बनाया।

अगरतला में बनाया नया हवाई अड्डा 
पीएम मोदी ने कहा कि भोत्रिपुरा में गांवों को जोड़ने के लिए 5000 किमी सड़कें बनाई गईं। अगरतला में एक नया हवाई अड्डा भी बनाया गया था। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों तक पहुंचाई जा रही है। अब त्रिपुरा वैश्विक होता जा रहा है। हम पूर्वोत्तर और त्रिपुरा को बंदरगाहों से जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित कर रहे हैं।

 

scroll to top