Close

सीआईएसएफ के दो जवानों में मंकीपॉक्स के लक्षण, एक जवान दिल्ली से लौटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले लोगों से मंकीपॉक्स का खतरा है। हाल ही में इसके लक्षण के साथ दो सीआईएसएफ जवानों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे स्वास्थ्य अमला चिंतित हो गया है।

मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. नवीन दुल्हानी ने इसकी पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर दंतेवाड़ा जिले के बचेली में तैनात सीआईएसएफ के दो जवानों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन जवानों के शरीर पर मंकी पॉक्स के लक्षण जैसे चट्‌टेदार दाने उभर आए हैं।

अस्पताल में इनके ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली गई तो जवानों ने पूछताछ में डॉक्टरों को बताया कि एक जवान पिछले दिनों ही दिल्ली से लौटा है। हालांकि एक अन्य जवान की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं मेडिकल कॉलेज की टीम ने दोनों जवानों के सैंपल पुणे के लैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

प्रारंभिक लक्षण को देखते हुए जवानों का डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभी दोनों जवानों के पैर के तलवों और हथेली में दाने नहीं उभरे हैं। सबसे ज्यादा दाने इनके सीने और पेट के पास ही हैं। ये दोनों जवानों के लिए राहत की बात है। वहीं अभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम को पुणे से रिपोर्ट का इंतेजार है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

scroll to top