Close

बड़ी खबर : BBC के दिल्ली दफ्तर में IT की रेड,60 से 70 लोगों की टीम

नेशनल न्यूज़। आज बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स ने BBC के दफ्तर पर छापे मारे।BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, IT विभाग की 60 से 70 लोगों की टीम ने यह रेड मारी है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है इसके साथ ही लंदन स्थित BBC के दफ्तर में भी रेड की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। वहीं रेड के दौरान सभी स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। उधर, रेड पड़ते ही कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल।

 

scroll to top