Close

दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की अफवाह से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार को बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। बम की धमकी के बाद फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली से संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट का नंबर 6E 6191 है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी दे दी गई। इंडिगो फ्लाइट जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रही है।

 

scroll to top