Close

कवर्धा हत्याकांड : होने वाला चौथा पति ही निकला हत्यारा ! सड़ी-गली हालत में मिली थी मां-बेटी की लाशें, रायपुर से पकड़ा गया आरोपी

कवर्धा। जिले में दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक लड़की का होने वाला पति अश्वनी पांडे था। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिलासपुर के सिरगिट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब तक मृतिका वसुंधरा 3 शादी कर चुकी है। मृतिका आरोपी से भी शादी करने वाली थी। आरोपी अश्वनी पांडेय ने बताया कि, 23 दिसंबर 2023 को नोटरी हुई थी। जिसके बावजूद शादी करने से आरोपी आनाकानी कर रहा था। वहीं मृतिका वसुंधरा वैष्णव आरोपी से शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होते रहता था।

पुलिस ने आरोपी के पास मृतका की स्कूटी, मोबाईल और घर में लगे ताले की चाबी को बरामद किया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, दोनों ने पूर्व में कोर्ट मैरिज की थी और उनमे आये दिन विवाद होता था। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने दोनों हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को मिली थी घर में लाश

दरअसल, रविवार को एसपी ऑफिस के सामने बंद घर में मां बेटी की सड़ी-गली हालत में लाश मिली थी। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखा कि, घर के गेट में ताला लगा है। जिसके बाद ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई और देखा की दो लाश पड़ी थी। जिसके बाद रायपुर से फॉरेन्शिक की टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

scroll to top