Close

बॉलीवुड न्यूज़ : एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की माँ का 91 की उम्र में निधन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। माधुरी की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभावित तरीके हुआ है।

वहीं माधुरी दीक्षित ने भी खुद इस दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं. ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं।

पिछली साल मां के लिए एक्ट्रेस ने लिखा था लेटर
बीते साल माधुरी दीक्षित ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। और एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। अभिनेत्री ने लिखा था कि ‘जन्मदिन मुबारक हो,वो कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे और अधिक सही नहीं हो सकते। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।’

 

scroll to top