Close

रायगढ़ :फ़र्ज़ी वेबसाइट में डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले 4 आरोपी जमताड़ा से धरे गए

रायगढ़।रायगढ़ पुलिस को साइबर फ्रॉड के मामलों में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर गठित विशेष टीम ने फर्जी वेबसाइट पर डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को जामताड़ा (झारखंड) में दबिश देकर पकड़ा गया है ।पुलिस ने आरोपियों से एप्पल, रेडमी, सैमसंग और टेक्सो के कुल 13 नग मोबाइल और 69 विभिन्न कंपनी के सिम बरामद किये हैं।

गिरफ्तारी आरोपी- (1) राजेश मंडल पिता भुनेश्वर मंडल उम्र 33 साल निवासी झिलूथटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड (2) दुर्योधन मंडल पिता प्रया मंडल उम्र 45 साल निवासी रुक्षा जागत सुढी (मंडल) झिलूबाटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड (3) सुरेश मंडल पिता जयदीप मंडल 49 वर्ष निवासी झिलूवाटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड (4) निसार अंसारी पिता खलील मियां उम्र 22 वर्ष निवासी करमबाग

scroll to top