Close

महिला कांग्रेस नेत्री की कोरोना से मौत, कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही हो गयी मौत

गरियाबंद 6 अप्रैल 2021। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक दुखद खबर सामने आयी है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आयी महिला जिला अध्यक्ष की मौत हो गयी है। महिला जिला अध्यक्ष का नाम ममता राठौर था, जो सप्ताह भर पहले संक्रमित हुईं थी।

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा हैं कि उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। फिलहाल मृतिका कांग्रेस नेत्री की कोरोना रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट में उन्हें पाॅजिटिव बताया गया है। इस बात की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने की है।

मृतिका ममता राठौर पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। वर्तमान में गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी। बताया जा रहा हैं कि ममला राठौर जिले में काफी लोकप्रिय नेत्री थी। उनकी पैठ गरीब तबके के लोगों में काफी ज्यादा थी। उनके मौत की खबर के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में शोक की लहर है।

scroll to top