Close

उर्फी के अश्लील पहनावे को लेकर एक लड़की ने छेड़ी मुहीम , कहा -उर्फी जावेद लड़की के नाम पर कलंक

भोपाल।अपने अतरंगी पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद के खिलाफ भोपाल की एक लड़की ने मोर्चा खोल दिया है। वह सड़क पर एक तख्ती लेकर उतर गई है, और शहर के कई जगहों पर जाकर अश्लीलता मुक्त भारत की मुहीम छेड़ रही है.उर्फी के पहनावे का विरोध करने वाली इस युवती का नाम देववाणी प्रियंका राजपूत है। वही मॉडल उर्फी जावेद के पहनावे से नाराज होकर भाजपा ऑफिस के सामने धूप पर करीब दो घंटे बैठी रही। इस दौरान उसने यह भी कहा की उर्फी जावेद लड़की के नाम पर कलंक हैं।

बता दें कि अक्सर उर्फी जावेद कम कपड़ों में ही नजर आती हैं, और इसीलिए वे सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तमाम तरह की टिप्पणी करते हैं, और अब भोपाल की प्रियंका ने भी उर्फी के पहनावे के खिलाफ मुहीम छेड़ दी है, प्रियंका का कहना है की उर्फी जावेद के कपड़े समाज को गंदा संदेश देते हैं।

 

scroll to top