Close

डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में धमतरी विधानसभा के रावनगुड़ा गायत्री परिवार के गायत्री महायज्ञ त्रि दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

रायपुर/धमतरी (राजेन्द्र ठाकुर)। गायत्री प्रज्ञा पीठ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण एवं विविध संस्कार कार्यक्रम धमतरी विधानसभा क्षेत्र के रावण गुड़ा जुनवानी के गायत्री पीठ द्वारा कार्यक्रम संचालित हुआ।
उक्त कार्यक्रम का समापन सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य अतिथि में एवं अध्यक्षता हर्षद मेहता पूर्व विधायक धमतरी विशेष अतिथि श्री राजेंद्र सोनी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नगरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ .

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में गायत्री यज्ञ के अनुष्ठान एवं उनके सिद्धांतों की जानकारी उपस्थित जनों को दिया गया एवं उनकी बताए हुए संदेश के रास्ते पर चल कर अपने जीवन को सुखमय बनाने की बात कही गई।

उक्त अवसर पर उत्तम कुमार साहू , चंद्र कुमार साहू प्यारेलाल सुरेश कुमार, प्रकाश मुनि,शिवकुमार, झुमुक लाल साहू ,गोवर्धन लाल साहू परमानंद साहू , एम एल साहू , गुलाब राम साहू डॉक्टर मोती लाल यादव डॉक्टर गिरधारी यादव नरेश कुमार साहू पीला राम साहू बेनी राम साहू श्रीमती द्रोपती साहू श्रीमती सत्यवती साहू श्रीमती रंगवासा साहू भुनेश्वरी साहू लक्ष्मी साहू एवं प्रीतम साहू उपस्थित थे।

scroll to top