Close

नागालैंड : दीमापुर के बर्मा कैंप में भीषण आगजनी, 1 की मौत, 900 लोग हुए बेघर

नेशनल न्यूज़। रविवार को नागालैंड के दीमापुर जिले के बर्मा कैंप में भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई वहीं तक़रीबन 900 लोग बेघर हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बर्मा कैंप के ईस्ट ब्लॉक में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग में पुआल के छप्पर वाले करीब 260 घर जलकर खाक हो गये।

एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण दमकल सेवा के कई कर्मी भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि आग से लगभग 900 लोग बेघर हो गए, जिनमें ज्यादातर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जिस पर तीन घंटे के बाद काबू पाया जा सका। ईस्ट ब्लॉक में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की खबर है। 2011 में इसी इलाके में आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

scroll to top