Close

एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ की बदतमीजी, यात्री को उतारने फ्लाइट दिल्ली वापस आई

नेशनल न्यूज़। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से सोमवार को एक यात्री को उतार दिया गया। यात्री को उतारने के लिए फ्लाइट वापस दिल्ली आई थी। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI 111 में करीब 225 यात्री सवार थे। उसने क्रू मेंबर के बदसलूकी की थी। इसलिए फ्लाइट के अधिकारीयों ने यात्री को वापस उतारने का फैसला लिया। विमान को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) वापस लाया गया क्योंकि विमान में एक अशिष्ट यात्री सवार था।

उन्होंने बताया कि इस अशिष्ट यात्री को हवाई अड्डे पर उतार दिया गया और इसके बाद विमान ने लंदन हीथ्रो के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में यात्री और चालक दल के सदस्यों के धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई है। आनन-फानन में फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। घटना को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई है।

 

scroll to top