Close

बीजेपी महिला मोर्चा प्रियंका गांधी के कार्यक्रम का करेगी विरोध

बस्तर। बस्तर में 13 अप्रैल को आयोजित कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी है।भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय महिला मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

महिला मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने महिला स्व-सहायता समूह को रेडी टू ईट फूड उत्पादन कार्य से हटाकर प्रदेश की हजारों महिलाओं का रोजगार छीनने का काम किया है, वही कांग्रेस ने सभी समूहों की कर्ज माफी की घोषणा भी की थी, जो अब तक पूरी नहीं की गई। प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दौरान इस विरोध प्रदर्शन के जरिए उनका ध्यान सरकार की वादाखिलाफी की तरह करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी करेगी।

 

scroll to top