Close

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया

मुंबई। लंबे समय से बीमार चल रही बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका कुछ समय से अस्पताल में इलाज रहा था। जिस बीच आज उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महिमा की मां बीते लंबे समय से बीमार थी। इसी बीच अचानक से महिमा की मां की सांस टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिमा और उनकी बेटी अरियाना दोनों मिसेज चौधरी के गुजर जाने से काफी दुखी हैं।

 

 

scroll to top