Close

श्रीलंका 1 लाख बंदर भेजेगा चीन को, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

इंटरनेशनल न्यूज़। श्रीलंका अब एक लाख बंदरों को एक्सपोर्ट कर अपना गुजारा चलाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए चीन को एक लाख बंदर बेचने जा रहा है। यह जानकारी श्रीलंका के खेतीबाड़ी मंत्री महिंद्र अमरवीरा ने दी।

मंत्री ने बंदर बेचने के निर्णय के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जो टुक मकाका प्रजाति के बंदर चीन को बेचे जा रहे हैं, वे आम बंदर हैं तथा जिस तरह से इनकी संख्या बढ़ रही है, वे फसलों का भारी नुक्सान कर रहे हैं। बंदर बेचने से श्रीलंका सरकार को मोटी राशि मिलेगी जिसकी हमें जरूरत है। बेचे गए सभी बंदर चीन के 1000 से अधिक चिडिय़ा घरों में रखे जाएंगे।

 

scroll to top