कवर्धा में सनसनी : शादीशुदा जोड़े ने लगाई फांसी, 4 साल पहले किया था प्रेम विवाह

कवर्धा। कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब 4 साल पहले घर से भागकर एक-दूसरे से विवाह किया था।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मामला रहस्य बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।




