Close

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण पूरा करने वाला पहला विकासखंड बना मालखरौदा

० 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 23 दिन में अभियान चलाकर गांव गांव में किया सर्व का कार्य

जांजगीर-चांपा। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का सर्व का कार्य कार्य करने वाला जिले का पहला विकासखंड मालखरौदा बन गया है। सर्वेक्षण का कार्य विकासखंड की 81 ग्राम पंचायतों में किया गया। मालखरौदा के लिए 50184 परिवारों का लक्ष्य दिया गया था जिसको प्राप्त करते हुए शत-प्रतिशत ऑनलाइन ऐप में एंट्री करते हुए पूर्ण किया गया। इस कार्य में जिला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जनपद सीईओ से लेकर सुपरवाइजर, प्रगणको ने कड़ी मेहनत करते हुए यह कार्य 23 दिनों में पूर्ण किया।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर जांजगीर चांपा में सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कलेक्टर सक्ती श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 1 अप्रैल 2023 से सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया था। जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले 9 विकासखंड की 657 ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिनका सर्वे का कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।

मालखरौदा की 81 ग्राम पंचायत के 50184 परिवार का सर्वे का लक्ष्य पूर्ण
मालखरौदा विकासखंड की 81 ग्राम पंचायतों के 50184 परिवारों का लक्ष्य दिया गया था जिसे 1 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक 23 सुपरवाइजर एवं 280 प्रगणको ने मिलकर सर्वे का कार्य पूर्ण किया। घर घर जाकर परिवारों का डेटा ऑनलाइन ऐप में दर्ज करते हुए परिवारों का डेटा एकत्रित किया गया। जो लक्ष्य का शत प्रतिशत रहा।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मालखरौदा जनपद पंचायत सीईओ एसएस पोयाम तथा इस कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बेहतर कार्य किया गया, जिसके चलते ही जो लक्ष्य दिया गया वह समय सीमा में पूर्ण किया गया। इसी तरह से जिले के शेष विकासखंड में भी तेज गति से लक्ष्य के मुताबिक सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

जनपद पंचायतवार ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण
जनपद पंचायत ऑनलाइन पंजीयन प्रतिशत
अकलतरा 96.61%
बलौदा 93.82%
नवागढ़ 90.53%
बम्हनीडीह 98.55%
पामगढ़ 93.83%
डभरा 95.45%
जैजैपुर 83.73%
मालखरौदा 100.38%
सक्ती 96.07%

 

scroll to top