Close

आज रात लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 4 घंटे रहेगा ग्रहण, देखिए कहां -कहां दिखेगा

नेशनल न्यूज़। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। शुक्रवार (5 मई) को लगने वाला ग्रहण विशिष्ट चंद्र ग्रहण न होकर एक उपच्छाया ग्रहण है। यह आज रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 06 मई को रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह उपछाया ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 04 घंटे 15 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

scroll to top