#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

Advertisement Carousel

रायपुर। Chhattisgarh में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को फिलहाल राहत महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान Rajnandgaon को छोड़कर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है। शुक्रवार सुबह 20 से ज्यादा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया।

कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। Charama में 3 सेमी और Gariaband में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस Rajnandgaon में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस Pendra Road में रहा।

मौसम विभाग ने Sukma, Bijapur, Bastar, Dhamtari, Bilaspur, Jashpur, Surguja समेत कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण मध्य प्रदेश, अंदरूनी ओडिशा और पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण सिस्टम का असर Chhattisgarh पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दक्षिण मध्य प्रदेश से झारखंड तक एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जो छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही है। यही वजह है कि प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी Raipur में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के आसार जताए हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।