Close

CG Weather Update:अगले 5 दिनों में प्रदेश में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पुरे देश में सक्रीय हुआ मानसून

रायपुर। ठीक एक माह बाद मानसून आज पूरे देश में सक्रिय हो गया। पिछले माह तीन जून को केरल में पहली बारिश हुई थी.मौसम विभाग ने अनुसार आज मानसून ने सारा देश को घेर लिया है। प्रदेश में आज सोमवार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। सोमवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। कल से अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में वर्षा मुख्यतः सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इन संभागों से लगे जिलों में संभावित है। आज से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है।

scroll to top