Close

महेश्वर शुक्ला अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश सचिव हुए नियुक्त

रायपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश्वर शुक्ला जिनका समाज में अभूतपूर्व योगदान रहा आप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष गिरीश दुबे के अनुमोदन पर वा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार आगामी आदेश तक प्रदेश में लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता पूर्वक कार्य करने की शपत दिलाई गई तथा प्रकोष्ठ की मासिक गतिविधियों को प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराते रहेंगे। महेश्वर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में फैली हुई कुरीतियों को भी दूर किया जाएगा एवं नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा।

scroll to top