Close

बारिश से खतरे के निशान पर महानदी, शबरी पुल से 3 फीट ऊपर बह रहा पानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

बुद्धेश्वर केशरवानी
शिवरीनारायण। प्रदेश में सप्ताहभर से लगातार हो रही बारिश ने चारों ओर पानी-पानी कर दिया है। नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। पुल-पुलिए डूब गए हैं। ऐसे में ब्लॉक व जिला मुख्यालयों से गांवों का संपर्क टूट गया है। निचली बस्तियों में पानी भरने की आशंका में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इमरजेंसी संपर्क नंबर भी अलाट किया है।

सप्ताहभर से लगातार हो रही बारिश की वजह से शिवरीनारायण का श्रीराम नदी में बने पुल के ऊपर से 3 फीट पानी ऊपर बह रहा है। बाढ़ की स्थिति खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसी स्थिति में नदी का पानी नगर की बस्तियों में घूसने का अंदेशा है। आगर ऐसा हुआ तो बड़ा नुकसान की हो सकता है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश में अब हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रदेश की कई छोटी-बड़ी नदियां, नाले खतरे की ओर इंगित कर रहा है। महानदी के उफान पर आने से रायगढ़ का रायपुर, जांजगीर-चांपा और सारंगगढ़ से संपर्क टूट गया है। जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार मार्ग भी बंद हो गया है। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं।

नदी के बढ़ते जल स्तर से बढ़ने लगा खतरा
जांजगीर-चांपा में पिछले कई दिनों से बारिश की वजह से महानदी का जलस्तर कई फीट ऊपर बढ़ गया है। महानदी पर बढ़ते जल स्तर से शबरी पुल पर 3 फीट ऊपर पानी बहने लगा है। सावधानी के लिए पुल के दोनों छोर पर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना
जांजगीर-चांपा में प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 07817-222032 जारी किया गया है। रायगढ़ में भी स्थिति को देखते हुए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा नागरिकों की मदद के लिए अलग-अलग जगहों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

ये है इमर्जेंसी नंबर
जिला कार्यालय कंट्रोल रूम : 07762-223750
नगर पालिका निगम रायगढ़ : 07762-222977, 07762-101
तहसील रायगढ़ : 07762-22135
बरमकेला : 07768-265041
पुसौर : 07762-262862
खरसिया : 07762-272757
सारंगढ़ : 07768-233708
तमनार : 07767-281741
लैलूंगा : 07767-274275
धरमजयगढ़ : 07767-266232
घरघोड़ा : 07767-284861

scroll to top