Close

CG Weather Update: प्रदेश में कई इलाकों में बारिश की संभावना, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

रायपुर। बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने के साथ ही उमस बढ़ गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

बता दें कि शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया.

scroll to top