Close

वीरता के लिए मिलेगा मैडलः आईपीएस संजीव शुक्ला, एसपी अभिषेक पल्लव व आईजी सुंदरराज के साथ 27 पुलिसकर्मी शामिल

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर वीरता को सम्मान किया जाना है। ड्यूटी के दौरान अपनी साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों का इसमें चयन किया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 27 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्रदान करने 14 अगस्त को इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कर दी है।

इसमें 15 अधिकारियों को वीरता, 10 को मेरिटोरियस सर्विस मैडल और 2 दो पुलिस मैडल दिया जा रहा है। वीरता मैडल हासिल करने वालों में दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव भी शामिल हैं। पल्लव ने दंतेवाड़ा नक्सल इलाके में अपनी साहस का प्रदर्शन कर बेहतर सेवा दी है। राष्ट्रपति मैडल पाने वालों में CID के प्रमुख अधिकारी आईजी संजीव शुक्ला शामिल हैं। वहीं बस्तर के IG पी सुंदरराज भी सम्मानित होंगे।

पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री से 15, विशिष्ठ सेवा के लिए दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मैडल और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस कर्मियों को पुलिस मैडल प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस बार विशिष्ट सेवा के लिए आईजी संजीव शुक्ला और इंस्पेक्टर बिष्णु प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मैडल इंस्पेक्टर मालिक राम, एसआई अलरिक लाकरा, एसआई महेंद्र पोटाई, प्र.आ. सुक्कू राम नाग, प्रआ जयलाल उइके (मरणोपरांत), आ कानेर उसेंडी (मरणोपरांत), एसआई श्याम किशोर शर्मा (मरणोपरांत), एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसआई रामावतार पटेल, पीआई कमांडर दिलेश्वर कुमार सोनवानी, एएसआई हजारी लाल मौर्य, एसआई सुक्कू राम नुरेटी, एसआई बलराम उसेंडी, प्रआ राजकुमार सलाम और इंस्पेक्टर हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर को मैडल प्रदान किया जाएगा हैं।

ये है सम्मानित जवानों की सूची..

scroll to top