Close

महाराष्ट्र के रायगढ़ में मिले दो संदिग्ध नाव, पुलिस सतर्क

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट के पास गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिली है, जिसमें तीन AK 47 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ATS और महाराष्ट्र पुलिस जांच में जुटी है।

नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव यूरोप जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन खराब हो गया था। कोरियाई नाव से लोगों को निकाला गया। अब यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई है। आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि नाव से तीन एके-47 राइफलें मिलीं। आधी टूटी हालत में नाव हाईटाइड के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। किसी भी परिणाम की किसी भी संभावना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। एटीएस भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा। अलर्ट की स्थिति के मानदंडों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। यहां नाव अभी-अभी यहां पहुंची है। हम किसी भी बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

आतंकी साजिश की आशंका

महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नाव कहां से आई और इसमें मिले हथियार किसने भेजे? क्या नाव में कोई सवार होकर आया था और यदि आया था तो वह कहां है?

 

यह भी पढ़ें:- K10 लॉन्चः 3.99 लाख से शुरू मारुति की ऑल्टो

scroll to top