Close

रायपुर के सफायर ग्रीन्स से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश एवं देश में लोगों ने उत्साह पूर्वक मनाया l बारिश के बावजूद बारिश में भीग कर भी लोग तिरंगा यात्रा में उत्साहित रहे l इसी क्रम में राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सफायर ग्रीन सोसाइटी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईl इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति गानों  थिरकते हुए नजर आए l तिरंगा यात्रा के लिए पर्यावरण मित्र एवं लिटिल योगा चैंपियन 9 वर्षीय आदित्य राजे सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग सम्मिलित होकर अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के इस यात्रा मे राष्ट्रीय एकता का परिचय दें l
प्रातः 9:30 बजे से तिरंगा यात्रा  लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय  करते हुए सफायर ग्रीन से आमासीवनी ,स्वर्ण भूमि , राजधानी विहार ,कचना, सड्डू होते हुए मोवा मे रात्रि 8:00 बजे समाप्त हुई l तिरंगा यात्रा में हर धर्म ,जाति एवं समुदाय के लोगों ने अपनी सहभागिता दी तथा पूरे उत्साह के साथ स्वाधीनता के 75वीं  वर्षगांठ के  तिरंगा पदयात्रा ,कार एवं बाइक रैली में सम्मिलित हुएl सफायर परिवार एवं अन्य सभी सम्मिलित लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दीया तथा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनायाl इस आयोजन समिति में रत्ना बाफना, महेंद्र बाफना, अशोक सिन्हा, अनुराग पांडे, कौशल चौधरी, अनिल अग्रवाल ,विद्या पांडे, पंडित यदु मणि त्रिपाठी, पवन सिंह, सौरभ पाठक, अनिल सिंह ,जेपी सिंह धीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सहगल, विमलेंद्र तिवारी, अखिलेश सिंह ,सुरेश सिन्हा, इंदु भूषण सिंह, निकिता बाफना, जी. के भटनागर, मणिकांत अग्रवाल, संकल्प सिंह, अवनीश प्रमुख रूप से रहे l
scroll to top