Close

LIVE चंद्रयान -3 Update: चांद पर पहुंचकर भारत आज रचेगा इतिहास, सफल लैंडिंग के लिए कछुए की चाल चलेगा Chandrayaan 3

नेशनल न्यूज़। हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और बुधवार की शाम चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।

मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Update) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर टच डाउन होगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) जो क्रैश हो चुका है लेकिन भारत ने इससे सबक सिखते हुए ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान ISRO के सामने ये हैं तीन बड़ी चुनौतियां

– सबसे पहले लैंडर की स्पीड को कंट्रोल में रखना
दरअसल, पिछली बार तेज रफ्तार की वजह से लैंडर क्रैश हो गया था और इसरो से संपर्क टूट गया था, हाल ही में रूस के लूना-25 के साथ भी ऐसा ही हुआ।

– दूसरा सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि लैंडर चंद्रयान-3 उतरते समय सीधा रहे….इसका सीधा चांद की सतह पर उतरना बेहद जरूरी है, वहीं तो संपर्क टूटने की आशंका है।

– वहीं तीसरी चुनौती है कि ISRO द्वारा सेलेक्ट की गई जगह पर ही लैंडिंग हो। पिछली बार ऊबड़-खाबड़ जगह से लैंडर टकराने की वजह से चंद्रयान-2 क्रैश हो गया था।

कछुए की गति से भी कम स्पीड में चंद्रयान-3 करेगा लैंड

चंद्रयान-3 की लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव के पास होगी। वहीं, पहले जो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था, वहं अब लैंडिंग कछुए की गति से भी कम स्पीड में करेगा ताकि किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न हो।

यहां देखें Chandrayaan-3 Landing Live Streaming

वहीं लोगों के लिए इसरो ने लाइव प्रसारण का भी इंतजाम किया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसे ISRO की वेबसाइट isro.gov.in YouTube पर देख सकते है और इसके अलावा youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss इस लिंक पर देख सकते है और वहीं Facebook पर https://facebook.com/ISRO पर लाइव लैंडिंग देख सकते है।

scroll to top