Close

पशुधन के स्वास्थ्य की जांच करने गौठानो में लगाया जा रहा हेल्थ कैम्प

जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्देश और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में पशुओं से फसल चराई से बचाने के लिए रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव के पशुओं सहित ऐसे लावारिस व आवारा पशुओं को गौठानों में रखा गया है। गोठानो में पशुधन की रक्षा के लिए पशुधन विभाग, ग्राम पंचायत का अमला लगातार कार्य करते हुए मुस्तैद है। जिसकी सतत रूप से मॉनिटरिंग उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि गौठानों में पहुंचने वाले गांव के पशुओं एवं आवारा पशुओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश पशुधन विकास विभाग के डॉक्टर को दिए गए है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग विकासखंड पामगढ़ के पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जैनेन्द सूर्यवंशी एवं स्टाफ के द्वारा भिलौनी एवं धनगांव गौठान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कमजोर पशु का उपचार, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान कराते हुए एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी गई। गौठान में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत स्वस्थ पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज का टीकाकरण किया गया। डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि विकासखंड पामगढ़ में संचालित सभी गौठानों में लगभग 200 से 250 की औसत से लगभग 4500 पशुओं का देखभाल व सेवा किया जा रहा। इस दौरान शिविर में  नितेश जांगड़े, सुखसागर आदित्य, ललित बंजारे,  रामकृपाल बंजारे तथा चरवाहा उपस्थित रहे।

 

scroll to top