Close

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के स्वागत में राजभवन में आयोजित किया गया रात्रिभोज, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल

रायपुर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आज यहां राजभवन में रात्रि भोज आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने रात्रि भोज के पूर्व आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा, मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, सांसदगण अरूण साव, सुनील सोनी, श्रीमती गोमती साय, श्रीमती फूलो देवी नेताम, मोहन मंडावी, संतोष पांण्डेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित गणमान्य नागरिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, श्रीमती रेणु जी पिल्ले, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

 

 

scroll to top