Close

आज का इतिहास 11 सितंबर : 1906 में 11 सितंबर को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया था

11 सितंबर का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया था। इसके अलावा, वर्ष 1906 में 11 सितंबर को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया था। आज के इस लेख में हम आपको 11 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 11 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

11 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1803- आज ही के दिन 11 सितंबर 1803 को द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली लड़ाई की शुरुआत की गयी थी।
1882- तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 11 सितंबर 1882 को हुआ।
1895- भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ।
1901- प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म 11 सितंबर 1901 को हुआ।
1911- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 को हुआ।
1919- आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म 11 सितंबर 1919 को हुआ।
1982- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म 11 सितंबर 1982 को हुआ।
1948- ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन 11 सितंबर 1948 को हुआ।
1961- विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना 11 सितंबर 1961 में हुई।
1964- प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन 11 सितंबर 1964 को हुआ।
1965- भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 11 सितंबर 1965 में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
1971- शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन 11 सितंबर 1971 को हुआ।
1973- भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन 11 सितंबर 1973 को हुआ।
1987- हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य के छायावादी युग में चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन 11 सितंबर 1987 को हुआ।
1996- राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में 11 सितंबर 1996 को पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित की गई।
2006- भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती 11 सितंबर 2006 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित हुए।
2006- प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 11 सितंबर 2006 में भारतीय नागरिकता की मांग की।

scroll to top