Close

आज का इतिहास 2 अगस्त : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ

1714- स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 2 अगस्त 1714 को हुआ।
1858- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1861- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ।
1877- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को हुआ।
1878- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ।
1884- रोमुलो गालेगास का जन्म 2 अगस्त 1884 को हुआ। 1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 2 अगस्त 1922 को हुआ। 1931- जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को हुआ।
1935- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939- विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 2 अगस्त 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा। 1955- 11वीं और 12वीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 2 अगस्त 1955 को हुआ।
1956- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को हुआ।
1958- पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 2 अगस्त 1958 को हुआ।
1966- भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 2 अगस्त 1966 को हुआ।
1970- पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 2 अगस्त 1970 को हुआ।
1970- 2 अगस्त 1970 को भारत की पहली महिला राजदूत सी बेलियप्पा मुतम्मा बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1979- हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 2 अगस्त 1979 को हुआ।
1980- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 2 अगस्त 1980 को हुआ।
1987- विश्वनाथ आनंद 2 अगस्त 1987 को विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
2009- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2 अगस्त 2009 में हुआ।
2010- भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 को हुआ।

scroll to top