Close

राजस्थान में बांदीकुई दौसा में बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची

borewell

घर के बाहर खेलते हुए 200 फीट गहरे बोरवेल तक पहुंची

राजस्थान में बांदीकुई (दौसा) के आभानेरी के पास 2 साल की बच्ची 200 फिट गहरे बोरवेल में गिर गई। दौसा जिले के बांदीकुई में दो साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना पर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। सुबह 11 बजे बोरवेल में गिरी बच्ची को बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

घटना सुबह 11 बजे की है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्ची को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मासूम 100 फीट की गहराई पर नजर आ रही है।

गांव में देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सवेरे अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही एक ओपन बोरवेल है। वह खेलते हुए अचानक गिर गई। कुछ देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो घर वालों ने उसकी तलाश की। इसी बीच बोरवेल से उसके रोने की आवाज आई। रोने की आवाज सुनकर घर वालों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

आज सुबह ही मिट्टी भरने के लिए खोला था ढक्कन

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची,अंकिता के दादा कमल सिंह ने बताया, ‘ये बोरवेल दो साल पहले खोदा गया था, लेकिन वो सूखा निकला। तब इस बोरवेल को ढक्कन लगाकर छोड़ दिया गया। आज सुबह ही मैंने बोरवेल में मिट्टी भरने के लिए ढक्कन खोला था। करीब 11 बजे तक बोरवेल में 100 फीट तक मिट्टी भी भर दी थी। उसके बाद मैं कमरे में थोड़ा आराम करने चला गया और पीछे से अंकिता खेलते हुए बोरवेल के पास पहुंची और गिर गई।’ डेढ़ घंटे बाद पहुंचाई गई ऑक्सीजन, रेस्क्यू जारी बता दें कि बोरवेल घर के चबूतरे पर ही था।

मासूम की मां और उसके परिवार का रो-रोकर हुआ  बुरा हाल

बच्ची का पिता डूंगरपुर में है। वह वहां ठेकेदारी का काम करता है। इधर, घर के बाहर खड़ी मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार प्रार्थना कर रही है कि उसकी बेटी सकुशल बाहर निकाल ली जाए। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार उसे हिम्मत बंधा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:- एससी-एसटी और ओबीसी के लिए 77 फीसदी आरक्षण

scroll to top