Close

संजय शुक्ला वन विभाग के नए मुखिया

रायपुर। 1987 बैच के आईएफएस संजय शुक्ला को सरकार ने आज छत्तीसगढ़ के वन विभाग का मुखिया बना दिया। संजय शुक्ला को राकेश चतुर्वेदी के स्थान पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और  वन विभाग का प्रमुख बनाया  गया है। वे राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक भी बने रहेंगे। श्री शुक्ला मई 2023 में रिटायर होंगे, याने वे आठ महीने वन विभाग के प्रमुख रहेंगे। 1985 बैच के आईएफएस राकेश चतुर्वेदी  आज 30 सितंबर को पीसीसीएफ और वन विभाग के मुखिया पद से रिटायर हो गए।
संजय शुक्ला से वरिष्ठ आईएफएस अतुल कुमार शुक्ला प्रधान मुख्य वन संरक्षक और  वन विभाग का प्रमुख नहीं बन पाए। सरकार ने उन्हें वन विभाग के मुख्यालय से बाहर पदस्थ कर रखा है और कोई खास जिम्मेदारी भी नहीं दी है।  इस कारण पहले से ही संजय शुक्ला का वन विभाग का प्रमुख बनना तय लग रहा था। राकेश चतुर्वेदी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर से काफी अच्छे संबंध हैं, इस कारण उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट पद मिलना तय माना जा रहा है।

One Comment
scroll to top