Close

विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

योगी

योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को गोरखपुर में मंदिर के परिसर में बने हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा करके लोगों की समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने नवरात्रि और विजयदशमी बड़ी धूमधाम से गोरखनाथ मंदिर में मनाई। इसके बाद तुरंत अधिकरियों को निर्देश दिया कि इन सबका काम तत्काल पूर्वक होना चाहिए। वहीं बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।
बुधवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया।

समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया

इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

हर-एक के पास पहुंचकर खुद लिया उनका प्रार्थना-पत्र

वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।
scroll to top