Close

अस्पताल में भर्ती हैं डॉ. रमन सिंह, भूपेश बघेल ने फ़ोन कर जाना हालचाल

पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुग्राम के एक अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी भी हुई है। इसी संबंध में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह को फोन कर हालचाल जाना।

मेदांता में भर्ती है डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर की एक छोटी सर्जरी के लिए वो 3 दिन पहले ही दिल्ली गए थे। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कॉल के जरिए डॉ. रमन सिंह का हालचाल लिया । उन्होंने रमन सिंह को कॉल करके पूछा तबीयत कैसी है, दूसरी तरफ से डॉ. रमन सिंह ने हाल चाल ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

राज्यपाल बनाने की होने लगी चर्चा

गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व सीएम रमन सिंह पत्नी वीणा सिंह के साथ सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रमन सिंह के दिल्ली रवाना होने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई। यह चर्चाएं चलने लगीं कि रमन सिंह को दिल्ली से बुलावा आया है। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा होने लगी की रमन सिंह को राज्यपाल बनाया जा सकता है।

One Comment
scroll to top