Close

एशियन गेम्स 2023 : देश को आज नौ पदक मिले; पुरुष कबड्डी टीम औरक्रिकेट टीम को मिला स्वर्ण पदक

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी स्वर्ण पदक मिला है। फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और बेहतर वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया को स्वर्ण पदक मिला। वहीं, अफगानिस्तान को रजत के साथ संतोष करना पड़ा।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 28
रजतः 35
कांस्यः 41
कुलः 104

हॉकी में महिला टीम को कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद भारत के लिए यह जीत हौसला बढ़ाने वाली है।

कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने विवादों से भरे फाइनल मैच में ईरान को हराया है। भारत ने यह मैच 33-29 से अपने नाम किया।

scroll to top