Close

प्रदेश में पड़ने लगी गुलाबी ठंड , राजधानी के आउटर में छाने लगा कोहरा

० रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पहुंचा
रायपुर।दिवाली के बाद से ही प्रदेश में गुलाबी ठण्ड का अहसास होने लगा है। देर रात से सुबह तक कोहरा छाने लगा है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही कवर्धा में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों रात में आउटर क्षेत्रों में ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में चलने लगी है। इसके चलते अब मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेगा। साथ ही प्रदेश में अगले माह के शुरुआत तक न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी।

 

 

scroll to top