Close

सपूरन कुलदीप माकपा से निष्कासित

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – CPI(M)

छत्तीसगढ़ राज्य समिति

नूरानी चौक, राजा तालाब, रायपुर

दिनांक : 01.11. 2021

रायपुर:  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य समिति के सदस्य सपूरन कुलदीप को संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिवमंडल ने बताया कि सपूरन कुलदीप के खिलाफ संगठन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने तथा आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप थे। राज्य समिति ने उनको एक आरोप पत्र भी दिया था, जिसका संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के बाद माकपा राज्य समिति ने जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करते हुए सपूरन कुलदीप को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है।

माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने बताया कि पार्टी राज्य समिति के इस फैसले को अनुमोदन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।

संजय पराते

सचिव, माकपा, छग

(मो.) 094242-31650

 

यह भी पढ़ें- मैट्स ने मनाया दीप-दान पर्व

One Comment
scroll to top