Close

आज 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी, वैश्विक जनसंख्या को लेकर देखें ये प्रमुख आंकड़ें

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक आज दुनिया की आबादी 8 अरब तक हो जाएगी। यह मानव विकास के जीवन में एक मील का पत्थर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों से पता चलता है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और 2100 में 10 अरब के पार तक बढ़ सकती है। सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई है।

वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में लगे 12 साल

जबकि वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं। इसे 9 अरब तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे। यानी 2033 तक जनसंख्या 9 अरब के पार हो सकी है। इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि वैश्विक जनसंख्या की समग्र विकास दर धीमी हो रही है।

भारत और चीन 1.4 अरब की जनसंख्या के साथ अधिकांश आबादी वाले देश

2022 में दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र दोनों एशिया में हैं। 2.3 अरब लोगों के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया और 2.1 अरब लोगों के साथ मध्य और दक्षिणी एशिया है। चीन और भारत प्रत्येक 1.4 अरब  से अधिक की जनसंख्या के साथ इन दो क्षेत्रों में अधिकांश आबादी के लिए जिम्मेदार हैं।

2023 तक चीन को पीछे छोड़ेगा भारत

2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक सिर्फ आठ देशों में केंद्रित रहेगा। इनमें ये देश कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार भारत को 2023 के दौरान दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पार करने का अनुमान है।

भारत चीन को पीछे छोड़कर साल 2023 तक सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। विश्व की आबादी 2080 के आसपास 1040 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

कई देशों की प्रजनन क्षमता में आई गिरावट

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार कई देशों में प्रजनन क्षमता में गिरावट आई है। जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। वर्ष 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है।

सबसे ज्यादा प्रवासी पाकिस्तान से निकले

2010 से 2021 के दौरान 1.65 करोड़ पाकिस्तानियों ने अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में प्रवास किया है। इसके बाद भारत से 35 लाख, बांग्लादेश से 29 लाख, नेपाल से 16 लाख और श्रीलंका से 10 लाख लोग दूसरे देश चले गए।

 

 

 

यह भी पढ़े :-सलाम वेंकी में काजोल मां के किरदार में नजर आएंगी

One Comment
scroll to top