Close

आज का इतिहास 21 नवंबर : दृश्य मीडिया की शक्ति की याद दिलाने के लिए आज के दिन विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है

विश्व टेलीविजन दिवस हर साल 21 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन दृश्य मीडिया की शक्ति की याद दिलाता है और यह बताता है कि टेलीविजन कैसे जनमत को आकार देने और विश्व राजनीति को प्रभावित करने में मदद करता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 21 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

21 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1899 – हरेकृष्ण महताब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता थे। जिनका जन्म 21 नवंबर 1899 को हुआ था।
1926 – प्रेम नाथ एक भारतीय अभिनेता और निर्देशक थे, जो हिंदी फ़िल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इनका जन्म 21 नवंबर 1926 को हुआ था।
1941 – भारतीय राजनीतिज्ञ आनंदीबेन मफ़तभाई पटेल, जो उत्तर प्रदेश के 28वें और वर्तमान राज्यपाल के रूप में सेवारत हैं। इनका जन्म 21 नवंबर 1941 को हुआ थआ।
1948 – भारतीय गणितज्ञ रमन परिमाला, बीजगणित में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 21 नवंबर 1948 को हुआ था।
1962 – भारत के साथ अपनी सीमा पर एक महीने की लड़ाई के बाद, चीन ने 21 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध को समाप्त करते हुए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की।
1968 – अजाज अहमद खान लोकप्रिय, भारतीय राजनेता और 10वीं, 11वीं और 12वीं जम्मू-कश्मीर विधान सभा के गूल अरनास निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य थे।

1978 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता शाद रंधावा का जन्म 21 नवंबर 1978 को हुआ था।
1970 – चंद्रशेखर वेंकट रमन एक भारतीय भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। इनका निधन 21 नवंबर 1970 को हुआ था।
1971 – ग़रीबपुर की लड़ाई: मुक्ति बाहिनी, बंगाली गुरिल्लाओं की सहायता से भारतीय सैनिकों ने 21 नवंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना को हराया।
1981 – मुंबई के गायक, गीतकार और गिटारवादक निखिल डिसूज़ा का जन्म 21 नवंबर 1981 को हुआ था।
1982 – भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल आरती छाबरिया, जो हिंदी, तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई देती हैं। इनका जन्म 21 नवंबर 1982 को हुआ था।
1987 – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को हुआ था।
1987 – तेज प्रताप सिंह यादव, भारतीय राजनेता जो भारतीय लोक सभा में संसद सदस्य थे। इनका जन्म 21 नंवबर 1987 को हुआ था।
1985 – रामनाथ बाबूराव केनी एक भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1958 से 1960 तक 5 टेस्ट मैच खेले। इनकी मृत्यु 21 नवंबर 1985 को हुई थी।
1991 – तिरुप्पुर सुब्रह्मण्य अविनाशीलिंगम चेट्टियार एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता-सेनानी और गांधीवादी थे। जिनका निधन 21 नवंबर 1991 को हुआ था।
2009 – रामनाद वी. राघवन मृदंगम के दक्षिण भारतीय खिलाड़ी थे। जिनकी मृत्यु 21 नवंबर 2009 को हुई थी।

 

scroll to top