Close

आज का इतिहास 1 फरवरी: अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज के दिन 2003 में हादसे में जान चली गई थी

भारतीय तटरक्षक दिवस हर साल 1 फरवरी को मनाया जाता है। तटरक्षक दिवस हर देश के उन संगठनों के सम्मान में मनाया जाता है जो देश की जरूरत को ध्यान में रखकरसमुद्री सुरक्षा की देखभाल करते हैं। बता दें कि एक तटरक्षक के पद पर स्वेच्छा से कार्य करने, खोज करने और बचाव अभियान चलाने वाले की देश की सीमाओं की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है।अमेरिकी अंतरिक्ष इंजीनियर और अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला का निधन 1 फरवरी 2003 को हुआ चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 1 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

1 फरवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1882- 19वीं शताब्दी के पहले भारतीय खोजकर्ताओं में से एक नैन सिंह रावत का निधन 1 फरवरी 1882 को हुआ, जिन्होंने अंग्रेजों के लिए हिमालय की खोज की थी।
1884 – ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) का मुख्य भाग 1 फरवरी 1884 को प्रकाशित हुआ।
1914 – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और टेलीविज़न कलाकार अवतार किशन हंगल का जन्म 1 फरवरी 1914 को हुआ, जिन्होंने लगभग 225 फ़िल्मों में काम किया।
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 22 फरवरी से 1956 – भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1956 को हुआ, जिन्हें मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
1957 – भारतीय अभिनेता जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को हुआ था।
1971 – भारतीय राजनीतिज्ञ, गायक, अभिनेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को हुआ था।
1971 – भारतीय पूर्व पेशेवर क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 को हुआ, जो 1992 और 2000 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य थे।
1979 – नॉर्वेजियन अभिनेत्री और भारतीय मूल की मॉडल महक चहल का जन्म 1 फरवरी 1979 को हुआ, जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देती हैं।
1982 – संताली भाषा में इस्तेमाल होने वाली “ओल चिकी” लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की मृत्यु 1 फरवरी 1982 को हुई थी।
2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष इंजीनियर और अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला का निधन 1 फरवरी 2003 को हुआ।
2010 – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पूर्व निदेशक और तेल और प्राकृतिक गैस निगम के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबीर राहा का निधन 1 फरवरी 2010 को हुआ।

scroll to top