Close

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन की अचानक बिगड़ी तबियत , अस्पताल में थे भर्ती

रायपुर। शुक्रवार देर रात अचानक प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। डॉ. रमन की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रमन सिंह को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में शनिवार दोपहर तक डॉ. रमन सिंह को रखा गया। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। रूटीन चेकअप करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

One Comment
scroll to top