Close

फीफा वर्ल्डकप : फीफा वर्ल्डकप में गूंजेगा दीपिका का नाम, दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ग्लोबल आइकॉन हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसी साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ हुई थी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने फैंस को गर्व महसूस करने का मौका दिया है, क्योंकि उन्हें फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं। दीपिका पादुकोण कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फीफा वर्ल्डकप का फाइनल 18-12-2022 को है। इसके लिए एक्ट्रेस जल्द ही कतर के लिए रवाना होंगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

दीपिका ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी

दीपिका इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘फाइटर’की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी हैं। दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। कहानी भी सिद्धार्थ ने ही लिखी है। फिल्म में अनिल कपूर भी हैं।

‘सर्कस’ में कैमियो में नजर आएंगी, दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2023 काफी अहम होने वाला है। आने वाले साल में उनकी एक से बढ़कर एक फिल्म पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘पठान’ में देखा जाएगा, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में कैमियो में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका, शाहरुख की ‘जवान’ में भी नजर आएंगी।

डी कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था

दीपिका ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था। वो 75वें फेस्टिवल डी कान्स की जूरी मेंबर्स में शामिल हुई थीं। वो पल दीपिका और उनके फैंस के लिए बहुत खास था। सभी एक्ट्रेस पर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे।

नोरा फतेही

नोरा फतेही ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी थी

हाल ही में बॉलीवुड की बेली क्वीन यानी नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने ‘लाइट द स्काई’ गाने पर शानदार परफॉर्मेंस थी। एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इतना ही नहीं नोरा ने देश का झंडा भी लहराया था।

 

 

यह भी पढ़े :-2023 की पहली छिमाही एयर इंडिया में 12 नए विमानों को शामिल किया जाएगा

One Comment
scroll to top