Close

भानुप्रातपुर उपचुनाव नतीजे : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीत की ओर ,9 वें चरण में 30196 वोट मिले

रायपुर।भानुप्रातपुर उपचुनाव में 9 वें चरण के रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 30196 वोट मिले हैं। वहीं सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 15227 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 15778 मत मिले हैं। बता दें कि मतदान प्रतिशत 71.74 % रहा।
9वें चरण की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेता को थोड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है। अब वे सर्वआदिवासी समाज के नेता अकबर राम कोर्राम से आगे पहुंच गए हैं। हालांकि अब भी कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 14418 वोटों से आगे चल रही हैं।

scroll to top