Close

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत केंद्र से मोदी सरकार के विदाई का संकेत

० भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत के बाद बस्तर भाजपा मुक्त बना रहा

० भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत 2023 है प्रचंड बहुमत का संकेत

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव एवं हिमाचल में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट है हिमाचल की जनता ने मोदी के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है। हिमाचल में भाजपा की करारी हार 2024 में केंद्र से मोदी सरकार के विदाई के संकेत हैं। गुजरात में चुनाव में भाजपा गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं की बल्कि हमेशा की तरह गुजरात की अस्मिता को आगे लाकर गुजरात के इज्जत की बात कह कर जनता से भावनात्मक रूप से वोट लेने में कामयाब रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। सावित्री मंडावी को जीता कर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने जिस प्रकार से बलात्कारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के आगे आज परिणाम है। भाजपा के प्रत्याशी को भानूप्रतापपुर के माता और बहनों ने खारिज कर दिया। भाजपा में अगर नैतिकता है तो उन्हें अभी भी मासूम बच्ची के गैंगरेप के आरोपी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस के हवाले करना चाहिए और उस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने आवाज उठानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव से साबित हुआ कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यो से जनता में नया भरोसा पैदा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये सरकार ने काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है। यही भरोसा भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की जीत का आधार बना।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गुजरात में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले प्रत्याशी नहीं थे। इसलिए कांग्रेस से जुड़े बड़े नेताओं को केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर डरा धमका कर भाजपा में शामिल कराया गया और उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। भाजपा कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती है। गुजरात के चुनाव में देखा गया है किस प्रकार से निर्वाचन आयोग भाजपा के आगे घुटना टेक दिया था। आचार संहिता का खुला उल्लंघन वहां किया गया है। काला धन का उपयोग कर जनमत को प्रभावित किया गया है। असल में भाजपा गुजरात में चुनाव जीती नहीं है बल्कि अदानी अंबानी के पैसे के दम पर चुनाव को प्रभावित कर अपनी जीत को सुनिश्चित किए हैं।

scroll to top