Close

CG Weather Update: प्रदेश में अब पड़ रही कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान पंहुचा 8.7 डिग्री तक, अभी और बढ़ेगी ठंड

Agartala, Dec 12 (ANI): Commuters travel during a foggy winter morning, in Agartala on Saturday. (ANI Photo)

रायपुर। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है।प्रदेश में कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में पारा 13.3 डिग्री पर पहुंच गया है।

वहीं मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो से तीन दिनों में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार उत्तर से शुष्क हवा आ रही है। बीते दिनों न्यूनतम तापमान का पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सोमवार को 8.7 पर पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

 

scroll to top